154 Views
Cancer victim could not pick up her luggage, so the air hostess got down from the plane

कैंसर पीड़िता नहीं उठा पाई अपना लगेज तो एयर होस्टेस ने विमान से नीचे उतारा

नई दिल्ली, ०६ फरवरी। दिल्ली से न्यूयॉर्क जाने वाली एक कैंसर पीड़िता को दिल्ली एयरपोर्ट पर ही उतार दिया गया। जानकारी के मुताबिक महिला अमेरिकन एयरलाइन्स से जाने वाली थी, लेकिन हैंडबैग रखने के मामले में उसे विमान से उतार दिया गया। महिला यात्री ने कहा कि उसकी सर्जरी हुई थी और उसके हाथ में दिक्कत थी, इसलिए क्रू मेंबर से बैग रखने में मदद मांगी। लेकिन उसने मदद करने से इनकार कर दिया और फिर उसे विमान से नीचे उतार दिया गया।
अमेरिका की रहने वाली यात्री मीनाक्षी सेनगुप्ता ने पुलिस के पास अमेरिकन एयरलाइन्स की इस बदसलूकी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने कहा है कि बैग का वजन ५ पाउंड से ज्यादा था और वह इसे रखने के लिए मदद मांग रही थीं। डीजी, डायरेक्ट्रेट जनरल सिविल एविएशन अरुण कुमार ने कहा कि इस मामले में रिपोर्ट देखी जाएगी। अभी तक संवेदनहीनता की पुष्टि नहीं की जा रही है।
एक बयान में अमेरिकन एयरलाइन ने कहा, ३० जनवरी को दिल्ली से उड़ान भरने से पहले ही एक यात्री को विमान से उतार दिया गया। वह क्रू मेंबर के निर्देशों का पालन नहीं कर रही थीं। सेनगुप्ता छुट्टियां मनाने भारत आई थीं। यहीं उनको कैंसर का पता चला और फिर सर्जरी करवाई। इसके बाद वह अमेरिका वापस जा रही थीं। अपना इलाज करवाने के लिए उन्होंने डॉक्टर से अपॉइंटमेंट भी लिया था इसलिए तुरंत दूसरी एयरलाइन का टिकट लेना पड़ा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top