०५ अगस्त। कनाडा ने शुक्रवार को पैरा तैराकी विश्व चैंपियनशिप में अपना मजबूत प्रदर्शन जारी रखते हुए तीन पदक और जीतकर प्रतियोगिता में अपने कुल पदकों की संख्या १५ कर ली है। इसी के साथ प्रतियोगिता में कैनेडा पदक तालिका में तीसरे स्थान पर बना हुआ है।
शुक्रवार को डेनिएल डोरिस ने महिलाओं की एस७ ५०-मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा जीती, जबकि निकोलस बेनेट ने पुरुषों की एसएम१४ २०० व्यक्तिगत मेडले जीती। शेल्बी न्यूकिर्क और निकोलस-गाइ टर्बाइड ने क्रमशः महिलाओं की एस७ ५०-मीटर फ़्रीस्टाइल और पुरुषों की एसएम१४ १००-मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धाओं में कांस्य पदक जीते।
इन नवीनतम जीतों के साथ, कैनेडा के पास अब प्रतियोगिता में आठ स्वर्ण पदक, तीन रजत पदक और चार कांस्य पदक हो गए हैं। वे वर्तमान में संयुक्त राज्य अमेरिका और चीन के बाद पदक तालिका में तीसरे स्थान पर हैं। पैरा तैराकी विश्व चैंपियनशिप रविवार तक जारी रहेगी।
