लीमा, १२ अप्रैल। दक्षिण अमेरिकी देश पेरू के लीमा विभाग में एक यात्री बस के सड़क से फिसल कर नदी में गिर जाने से कम से कम १० लोगों की मौत हो गई और २५ अन्य घायल हो गये। हादसा केन्द्रीय राजमार्ग के किलोमीटर १०९ पर तड़के करीब २.३० बजे हुआ।
उन्होंने बताया कि बस हुआनुको के केंद्रीय विभाग से रात आठ बजे रवाना हुई थी। इस दौरान लीमा के रास्ते में बस चट्टान से टकराते हुए रिमैक नदी में गिर गई। पेरू के रेडियो के अनुसार बस में छह बच्चे सहित करीब ६० यात्री सवार थे। दुर्घटना में तीन बच्चों सहित २५ लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। इनमें से कम से कम पांच लोगों की हातल गंभीर बतायी गयी हैं। दुर्घटना में बस चालक भी घायल हुआ है। उसे पूछताछ के लिए चीकला जिले के पुलिस थाने ले जाया गया है।
