107 Views
Bullets fired at Gurdwara in California, two youths injured, police deny hate crime incident

कैलिफोर्निया के गुरुद्वारे में चली गोलियां, दो युवक घायल, पुलिस ने हेट क्राइम की घटना से किया इनकार

कैलिफोर्निया,२७ मार्च। अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित सैक्रामेंटो काउंटी में रविवार देर रात एक गुरुद्वारे में गोलीबारी की खबरें सामने आई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहां तीन लोगों के बीच बीच गोलीबारी हुई, जिसमें दो लोग गोली लगने से घायल हो गए। इन दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
काउंटी के शेरिफ ऑफिस की तरफ से बताया गया है कि यह गोलीबारी तीन जानने वालों के बीच हुई है। पुलिस ने इसे हेट क्राइम (नफरती अपराध) का केस नहीं माना है। हालांकि, मामले में जांच की जा रही है।
स्कॉटन कैलिफोर्निया का एक शहर है जहां प्रत्येक वर्ष सिख परेड (नगर कीर्तन) निकाली जाती है। शनिवार को भी इसी परेड को निकाला जाना था। इस परेड में अमेरिका और कैनेडा के करीब ५० हजार लोग शामिल होते हैं। वहां मौजूद गुरुद्वारा साहिब के करीब एक मिनी यार्ड है। इसी जगह पर दो लड़कों के बीच झड़प हो गई।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दो सिख गुटों में विवाद के बाद ये गोलीबारी हुई है। गोली चलाने वाले और पीड़ित दोनों ही सिख समुदाय के बताए जा रहे हैं। इन लड़कों की उम्र करीब २२ साल है।
पुलिस ने एक लड़के हिरासत में ले लिया है। हालांकि, पुलिस ने कहा है कि घायलों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। वहीं, बाकी आरोपियों की तलाश लगातार जारी है। वहीं कुछ स्थानीय लोगों का कहना है कि वहां के गैंग्स के बीच आपसी रंजिश का भी ये नतीजा हो सकता है। हालांकि, पुलिस की तरफ से किसी प्रकार की कोई पुष्टि नहीं की गई है।

Scroll to Top