85 Views

ब्राजील में तीन बच्चों सहित नौ लोगों की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए शव भी जलाए

रियो डी जनेरियो ,३० अगस्त । ब्राजील के पूर्वी बाहिया प्रांत की राजधानी साल्वाडोर में तीन बच्चों सहित नौ शव मिले है। सिविल पुलिस ने यह जानकारी दी। सिविल पुलिस ने बताया कि शव जली हुई हालत में मिले हैं। मृतकों के शव साल्वाडोर के बड़े महानगरीय क्षेत्र में माता डे साओ जोआओ की नगर पालिका में आसपास के दो घरों में मिले हैं।
एक घर में गोली लगने से मरी दो महिलाओं के शव पाए गए, जबकि बाकी पीड़ितों के शव अधजली अवस्था में दूसरे घर से मिले हैं। सिविल पुलिस ने कहा कि उन्होंने इस संभावना से भी इंकार नहीं किया है कि पीड़ितों की पहले हत्या की गई होगी, उसके बाद जलाने की कोशिश की गई होगी।
उन्होंने आशंका जताई कि पीड़ितों की पहचान में मुश्किलात पैदा करने के लिए उन्हें जलाया होगा। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से १२ साल की एक जीवित बच्ची भी मिली जिसका आधे से ज्यादा शरीर जला हुआ था। उसे साल्वाडोर के अस्पताल ले जाया गया है।

Scroll to Top