151 Views

व्हाइट हाउस की सुरक्षा में सेंध: तेज रफ्तार कार ने परिसर के गेट में मारी जबरदस्त टक्कर- यूएस सीक्रेट सर्विस अलर्ट

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति निवास व्हाइट हाउस परिसर के गेट पर एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गाड़ी ने गेट पर जबरदस्त टक्कर मार दी। यूएस सीक्रेट सर्विस ने जानकारी दी कि दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी के ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है। अमेरिकी गुप्त सेवा प्रमुख संचार एंथोनी गुग्लिल्मी ने जानकारी दी कि इस घटना की जांच की जा रही है।
सीक्रेट सर्विस के संचार प्रमुख एंथनी गुग्लिल्मी के अनुसार, वाहन के चालक को हिरासत में ले लिया गया है। उन्होंने बताया कि यह घटना सोमवार रात करीब छह बजे (स्थानीय समयानुसार) व्हाइट हाउस में हुई। घटना के वक्त अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन व्हाइट हाउस में नहीं थे। दुर्घटना के कारण १५वीं स्ट्रीट और पेंसिल्वेनिया एवेन्यू पर यातायात में देरी हुई।
आपको बता दें कि पिछले महीने डेलावेयर के एक व्यक्ति ने नशे में गाड़ी चलाते हुए जो बाइडन के काफिले को टक्कर मार दी थी। हालांकि, इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ था। आपको बता दें कि इस साल अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव होने वाले हैं। बताते चलें कि साल २०२० में व्हाइट हाउस स्थित कैपिटल हिल में बड़ी संख्या में डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों ने हिंसक घटनाओं को अंजाम दिया था।

 

Scroll to Top