ब्रैम्पटन। ओंटारियो ने आधिकारिक तौर पर ब्रैम्पटन कोर्टहाउस के ११७ मिलियन डॉलर के विस्तार का अनावरण किया है, जो प्रांत के सबसे व्यस्ततम कोर्टहाउस में से एक है। परियोजना का उद्देश्य पील क्षेत्र में सुलभ अदालत सेवाओं की बढ़ती आवश्यकता को नियंत्रित करना और अधिक कुशल और सुरक्षित न्यायिक वातावरण बनाना है।
अटॉर्नी जनरल डग डाउनी ने परियोजना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “बड़ा, अधिक सुरक्षित और सुलभ न्यायालय पील क्षेत्र की बढ़ती जरूरतों को पूरा करेगा और अधिक लोगों को महत्वपूर्ण अदालती सेवाओं से जल्दी और कुशलता से जोड़ेगा।”
उन्होंने इसके डिजाइन और आधुनिक सुविधाओं की प्रशंसा की और इसे न्याय प्रणाली के लिए “सकारात्मक परिवर्तन” बताया।
इस परियोजना के तहत बढ़ी हुई क्षमता के साथ १३ नए कोर्ट रूम, तीन नए सेटलमेंट कॉन्फ्रेंस हाल और दो प्री-ट्रायल रूम सुपीरियर कोर्ट ऑफ जस्टिस और ओंटारियो कोर्ट ऑफ जस्टिस दोनों के व्यस्त कार्यभार को पूरा करते हैं।
साथ ही आधुनिक सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वर्चुअल सुनवाई के लिए अलग से व्यवस्था की गई है तथा गवाहों और जूरी के लिए विशेष स्थान बनाए गए हैं।
आपको बता दें कि २०२२-२३ में, ब्रैम्पटन कोर्टहाउस ने लगभग १५,००० आपराधिक, ४,१०० पारिवारिक, ४,००० सिविल और ५,००० छोटे दावों के मामलों की सुनवाई की थी। कोर्टहाउस के विस्तार से सुनवाई कक्ष की क्षमता ३५ प्रतिशत बढ़ जाएगी। परियोजना का पहला चरण २०२० में पूरा हुआ था।
होगी।



