19 Views

नाइजीरिया में यात्रियों से भरी नाव नदी में पलटी, २६ लोगों की मौत- ४४ से अधिक लापता

अबुजा ,१२ सितंबर । नाइजीरिया में मध्य नाइजर प्रांत के मोकवा क्षेत्र में नाव पलटने से २६ लोगों की मौत हो गयी, जबकि लगभग ४४ लोग अभी भी लापता हैं। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना स्थानीय समयानुसार सोमवार सुबह लगभग आठ बजे मोकवा स्थानीय सरकारी क्षेत्र के गबाजीबो वार्ड में जब्बा और कैंजी बांधों के बीच हुई।
नाइजर प्रांत की आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी (एनएसईएमए) के प्रवक्ता इब्राहिम हुसैनी ने बताया कि नाव पर १०० से अधिक लोग सवार थे, जो नाइजर नदी (पुरानी गबाजिबो) के दूसरी ओर अपने खेतों की ओर जा रहे थे। उन्होंने बताया कि एजेंसी घटना स्थल पर खोज और बचाव अभियान चलाने के लिए मोकवा स्थानीय सरकारी अधिकारियों और स्थानीय गोताखोरों के साथ मिलकर काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि अब तक २६ शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि ३० से अधिक लोगों को बचाया गया है। बचाव अभियान जारी है। बताया जाता है कि घटना के समय नाव पर १०० से अधिक लोग सवार थे।

Scroll to Top