155 Views

ब्लिंकन ने चीन के साथ बातचीत के बारे में जी७ और यूरोपीय संघ को दी जानकारी

वाशिंगटन, २३ जून। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने बीजिंग में चीनी अधिकारियों के साथ अपनी बातचीत के बारे में जी७ और यूरोपीय संघ के प्रतिनिधियों को जानकारी दी। यह जानकारी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने एक बयान में दी।
प्रवक्ता मिलर ने कहा, विदेश मंत्री ने जी७ और यूरोपीय संघ को १८-१९ जून को बीजिंग में चीन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अपनी बैठकों के बारे में जानकारी प्रदान की है। जी७ ने पीपल्स रिपब्लिक ऑप चाइन के साथ करीबी समन्वय के महत्व पर बल दिया और इस बात की पुष्टि भी की कि जी७ पहले से कहीं ज्यादा एकजुट है।
मिलर ने कहा कि ब्लिंकन ने लंदन में यूक्रेन पुनर्प्राप्ति सम्मेलन (यूक्रेन रिकवरी कांफ्रेंस) के अवसर पर कैनेडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, ब्रिटेन और यूरोपीय संघ के प्रतिनिधियों से मुलाकात की।

Scroll to Top