159 Views
Big success for security forces in Jammu and Kashmir, 4 Lashkar terrorists arrested, hideout destroyed in Awantipora

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर के ४ आंतकी गिरफ्तार, अवंतीपोरा में ठिकाने को किया गया नष्ट

श्रीनगर, ३१ जनवरी। सुरक्षा बलों ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा इलाके में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के चार आतंकियों को गिरफ्तार करने के बाद एक आतंकवादी ठिकाने को नष्ट कर दिया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। कश्मीर जोन पुलिस ने अपने ट्विटर पेज पर कहा, पुलिस ने सुरक्षा बलों के साथ अवंतीपोरा के हफू नगेनपोरा जंगलों में आतंकवादी ठिकाने को नष्ट कर दिया। आतंकी संगठन लश्कर से जुड़े ४ आतंकवादी गिरफ्तार किए गए।
पुलिस ने कहा कि कार्रवाई के दौरान आपत्तिजनक सामग्री और अन्य सामान बरामद किया गया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अपने ट्वीट में कहा, मामला दर्ज कर लिया गया है, जांच जारी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top