184 Views

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में एक्ट्रेस जैकलीन को बड़ी राहत-अब कोर्ट की अनुमति के बिना भी जा सकेंगी विदेश

मुंबई ,१७ अगस्त । मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बालीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस को बड़ी राहत मिली है। जैकलीन फर्नांडिस अब बिना कोर्ट की अनुमति के भी विदेश जा सकेंगी। दरअसल, बीते दिनों जैकलीन फर्नांडिस ने कोर्ट से दुबई जाने के लिए परमिशन मांगी थी, जिस पर कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए अनुमति दे दी है। अब जैकलीन २५ से २७ मई अबूधाबी और २८ मई से १२ जून तक इटली की यात्रा कर सकती हैं।
आपको बता दें कि महाठग सुकेश चंद्रशेखर के २०० करोड़ की ठगी के मामले में जैकलीन फर्नांडीज भी आरोपी पाई गई हैं, जिस कारण उन्हें काफी समय से इस केस में ट्रायल का सामना करना पड़ रहा है।
आपको बता दें कि जैकलीन इससे पहले भी अपने प्रोफेशनल काम के लिए कोर्ट से दुबई जाने की अनुमति मांग चुकी हैं, लेकिन उस समय कोर्ट ने जैकलीन को विदेश जाने से मना कर दिया था। इतना ही नहीं २०२२ में जैकलीन को मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से हिरासत में भी लिया गया था।

Scroll to Top