134 Views

बीसीसीआई ने हार्दिक पांड्या पर दिया अपडेट, न्यूजीलैंड के ख़िलाफ़ नहीं खेलेंगे

पुणे ,२१ अक्टूबर। भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) ने हार्दिक की हालत पर अपडेट देते हुए कहा है कि तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर और भारत के उप-कप्तान हार्दिक पांड्या बाएं टखने की चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले विश्व कप मुकाबले से पहले टीम के साथ धर्मशाला नहीं जाएंगे ।
पुणे के एमसीए स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ २०२३ पुरुष एकदिवसीय विश्व कप के भारत के चौथे लीग मैच के दौरान अपनी ही गेंदबाजी पर क्षेत्ररक्षण करते समय पांड्या अपने बाएं टखने में चोट लगने के बाद मैदान से बाहर चले गए और बाकी मैच में भाग नहीं लिया।
ऑलराउंडर को स्कैन के लिए ले जाया गया और उसे आराम की सलाह दी गई है। वह बीसीसीआई मेडिकल टीम की निरंतर निगरानी में रहेंगे।
इसमें कहा गया है कि पांड्या २९ अक्टूबर को गत चैंपियन इंग्लैंड के खिलाफ मैच के लिए सीधे लखनऊ में भारतीय टीम से जुड़ेंगे।

Scroll to Top