161 Views

आयुष्मान खुराना की ड्रीम गर्ल २ को मिला यू/ए सर्टिफिकेट

मुंबई,२१ अगस्त।आयुष्मान खुराना पिछले कुछ वक्त से अपनी आने वाली फिल्म ड्रीम गर्ल २ को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म साल २०२३ की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। इसमें उनकी जोड़ी पहली बार अभिनेत्री अनन्या पांडे के साथ बनी है, जिसे देखने के लिए दर्शक काफी उत्साहित हैं। अब खबर है कि ड्रीम गर्ल २ को सेंसर बोर्ड ने यू/ए सर्टिफिकेट द्वारा पास कर दिया है। इसका मतलब फिल्म को बच्चे बड़ों की निगरानी में देख सकते हैं।
ड्रीम गर्ल २ २ घंटे और १३ मिनट की होगी। फिल्म के भारत में लगभग १,५०० स्क्रीन्स पर रिलीज होने की उम्मीद है। फिल्म में अन्नू कपूर, परेश रावल, सीमा पहवा, विजय राज, मनोज जोशी, राजपाल यादव और असरानी जैसे कई शानदार कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।ड्रीम गर्ल २ २५ अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। फिल्म का निर्देशन राज शांडिल्य ने किया है। इसकी कहानी भी इन्होंने ही लिखी है।
ड्रीम गर्ल २ २०१९ में आई ड्रीम गर्ल का सीक्वल है। २८ करोड़ रुपये की लागत में बनी इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर १४२.२६ करोड़ रुपये का कारोबार किया था।इसका निर्देशन राज शांडिल्य ने किया था, जबकि फिल्म की कहानी निर्माण डी सिंह और राज शांडिल्य ने मिलकर लिखी थी।ड्रीम गर्ल में नुसरत भरूचा, अन्नू कपूर, मनजोत सिंह, विजय राज और अभिषेक बनर्जी जैसे कलाकार नजर आए थे। फिल्म एकता कपूर और शोभा कपूर द्वारा निर्मित थी।

Scroll to Top