मेलबर्न, २७ फरवरी। वेस्टइंडीज में खेले गए महिला टी२० वर्ल्डकप का खिताब ऑस्ट्रेलिया की टीम ने जीत लिया है। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने दक्षिण अफ्रीका को १९ रन से हराकर ये खिताब अपने नाम किया है। जानकारी के अनुसार ऑस्ट्रेलिया ने ये खिताब छटी बार जीता है। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया की टीम को जीत के बाद बड़ी प्राइजमनी भी दी गई।
जानकारी के अनुसार ऑस्ट्रेलियाई टीम को ये खिताब अपने नाम करने के बाद लगभग प्राइज मनी के तौर पर १० लाख डालर मिले है। जो भारतीय पैसों के हिसाब से लगभग ८.२७ करोड़ रुपए है। ऐसे में ये टीम के लिए एक बड़ी प्राइज मनी है।
वहीं उपविजेता रही दक्षिण अफ्रीका की टीम को ५ लाख अमेरिकी डालर प्राइज मनी मिली है। जो भारतीय रुपए के अनुसार ४.१४ करोड़ रुपए है। वहीं सेमिफाइनल में हारी टीम को २.१० लाख डालर दिए गए है।



