टोरंटो ३ मार्च। वैंकूवर के दक्षिणी पश्चिमी क्षेत्र इनवर्मियर में हिमस्खलन की चपेट में १० स्कियर आ गए। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई तथा चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बैंकूवर के इनवर्मियर में पनामा माउंटेन रिजॉर्ट के पास जर्मनी के १० पर्यटक स्किईंग कर रहे थे। इस दौरान यह समूह हिमस्खलन की चपेट में आ गया। इस हादसे की सूचना पर स्थानीय खोज और बचाव दल ने हेलीकॉप्टर की सहायता से खोजबीन शुरू की। बचाव दल ने बर्फ में दबे ४ लोगों को जीवित निकाल लिया लेकिन ३ लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य पर्यटक पूरी तरह सुरक्षित हैं। गौरतलब है कि इस मौसम में हुए हिमस्खलन में १२ लोगों की मौत हो चुकी है। पर्यावरण कनाडा के अनुसार अभी भी प्रांत में हिमस्खलन का खतरा बहुत अधिक बढ़ा हुआ है यहां स्किइंग करना जीवन के लिए खतरनाक हो सकता है।



