सिडनी,१५ मई। दिसंबर और जनवरी में अपने ग्रीष्मकालीन सत्र के दौरान ऑस्ट्रेलियाई टीम पाकिस्तान के ख़िलाफ़ तीन और वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैच खेलेगी।
पाकिस्तान के ख़िलाफ़ होने वाली सीरीज का पहला टेस्ट पर्थ में १४ से १८ दिसंबर तक खेला जाएगा जबकि बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच २६ से ३० दिसंबर के बीच मेलबर्न में खेला जाएगा। तीसरा और अंतिम टेस्ट मैच ३ से ७ जनवरी के बीच सिडनी में खेले जाने की संभावना है, हालांकि एडिलेड ने भी इस मैच की मेजबानी करने में दिलचस्पी दिखाई है। इसके बाद वह दो टेस्ट के लिए वेस्टइंडीज की मेजबानी करेगा। ऑस्ट्रेलिया वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन एकदिवसीय और इतने ही टी-२० अंतरराष्ट्रीय मैच भी खेलेगा।



