136 Views
Australia shocked before the third test, Pat Cummins out of the match – Steve Smith will captain

तीसरे टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलिया को झटका, पैट कमिंस मैच से आऊट- स्टीव स्मिथ करेंगे कप्तानी

मेलबर्न, २५ फरवरी। बॉर्डर गावस्कर ट्राफी में भारत के ख़िलाफ़ तीसरे टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम को तगड़ा झटका लगा है। कप्तान पैट कमिंस इंदौर में १ मार्च से होने वाले तीसरे मैच से बाहर हो गए हैं। कमिंस दूसरे मैच की समाप्ति के बाद ऑस्ट्रेलिया लौट गए थे और अब यह निश्चित हो गया है कि वह इस मैच के लिए नहीं लौटेंगे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस बात की जानकारी दी है।
पैट कमिंस की अनुपस्थिति में स्टीव स्मिथ इंदौर में होने वाले तीसरे टेस्ट में कप्तानी की बागडोर संभालेंगे। कमिंस ने पिछले हफ्ते ऑस्ट्रेलियाई टीम की लगातार दूसरी टेस्ट हार के बाद सिडनी के लिए उड़ान भरी था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कमिंस की मां की तबीयत ठीक नहीं है।

Scroll to Top