151 Views
Australia beat India 3-2

ऑस्ट्रेलिया ने भारत को ३-२ से हराया

एडिलेड,२१ मई। ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय महिला हॉकी टीम को लगातार दूसरे टेस्ट में हरा दिया। शनिवार को खेले गए मैच में दुनिया की तीसरे नंबर की टीम ऑस्ट्रेलिया ने सविता पूनिया की अगुवाई वाली भारतीय टीम को ३-२ से शिकस्त दी। भारत के लिए संगीता कुमारी और गुरजीत कौर ने एक-एक गोल किया। वहीं ऑस्ट्रेलिया की ओर से टाटम स्टीवर्ट ने दो और पिप्पा मोर्गन ने एक गोल किया।
इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की सीरीज में २-० की अजेय बढ़त बना ली है। तीसरा और अंतिम मुकाबला रविवार को यानी आज खेला जाएगा।

Scroll to Top