क्विटो,२१ जुलाई । इक्वाडोर की राजधानी क्विटो में हुए एक सशस्त्र हमले में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि यह घटना बुधवार रात घटित हुयी। यह हमला स्थानीय समयानुसार हमला रात आठ बजे के बाद दक्षिण क्विटो के नुएवा अरोरा स्थित एक ब्यूटी सैलून में हुआ।
पुलिस ने ट्वीट किया कि दो वाहनों में छह संदिग्ध आए थे। पुलिस इस घटना की जांच कर रही थी। देश के सबसे अधिक आबादी वाले शहर क्विटो में हाल के हफ्तों में शहर के विभिन्न हिस्सों में गोलीबारी की कई घटनाएं घटित हुई हैं।



