116 Views

एप्पल की भारत पर विशेष निगाहें, बनाएगी अलग बिक्री क्षेत्र

नई दिल्ली,१० मार्च। प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्गज अमेरिकी कंपनी एप्पल भारत में बड़ा दांव खेलने की तैयारी में है। कंपनी भारत पर ज्यादा फोकस करने के लिए अपने अंतरराष्ट्रीय कारोबार के प्रबंधन में बदलाव कर रही है।
जानकारी के अनुसार पहली बार कंपनी में भारत को एक अलग सेल्स रीजन (बिक्री क्षेत्र) बनाया जा रहा है। एप्पल इसी साल भारत में अपना पहला रिटेल आउटलेट खोलने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने भारत में अपने प्रमुख आशीष चौधरी को प्रोन्नत किया है। अब वे सीधे एपल के प्रोडक्ट बिक्री के प्रमुख माइकल फेंगर को रिपोर्ट करेंगे।
गौरतलब है कि पिछली तिमाही में भारत में कंपनी की बिक्री ५ प्रतिशत घटी थी। कंपनी के सीईओ टिम कुक ने कंपनी के परिणाम के अवसर पर कहा कि एप्पल अब भारतीय बाज़ार पर बहुत जोर दे रही है। भारत में उसी तरह काम किया जा रहा है जैसे उसने पहले चीन में किया था।

Scroll to Top