180 Views

कैनेडा में भारत से फरार एक और गैंगस्टर की गोली मारकर हत्या

टोरंटो,२१ सितंबर। भारत द्वारा घोषित आतंकी निज्जर की हत्या के विवाद के बीच कैनेडा में भारत से फरार एक और गैंगस्टर की हत्या कर दी गई है। लेकिन अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
पंजाब से फरार होकर कैनेडा में छिपे बैठे खालिस्तानी आतंकी सुखदूल सिंह उर्फ सुक्खा दुनुके की विनिपेग में गोली मारकर हत्या कर दी गई। सुक्खा दुनुके ए कैटगरी का गैंगस्टर था। सुक्खा दुनुके एनआईए द्वारा जारी ४१ आतंकवादियों और गैंगस्टरों की मोस्ट वांटेड लिस्ट में भी शामिल था। सुखदूल पंजाब के मोगा का रहने वाला था। वह २०१७ में पंजाब से भागकर कैनेडा पहुंचा था।
सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा दुनुके खालिस्तानी आतंकी अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डाला का राइट हैंड था। सुक्खा कैनेडा में बैठकर भारत में अपने गुर्गों के जरिए उगाही का काम भी करता था और भारत विरोधी गतिविधियों में संलग्न था।
खबरों के अनुसार राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने सुख्खा दुनेके समेत कुल ११ गैंगस्टर की लिस्ट जारी की है‌। ये गैंगस्टर हैं- गोल्डी बराड़, अनमोल बिश्नोई, अर्शदीप सिंह गिल, दरमन सिंह, लखबीर सिंह, दिनेश शर्मा गांधी, नीरज पंडित, गुरपिंदर, गौरव पटियाल, दलेर सिंह।

Scroll to Top