144 Views

अमेरिका में तूफान से मरने वालों की संख्या ६१ हुई

वाशिंगटन। अमेरिका में पिछले सप्ताह आये आर्कटिक चक्रवात के कारण मरने वालों की संख्या ६१ पहुंच गयी है।
स्थानीय मीडिया के अनुसार चक्रवात के कारण १२ जनवरी से अब तक ४७ लोगों की सर्दी और उससे संबंधित स्थितियों के कारण मौत हो गयी है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि आपदा पीडितों की सबसे बड़ी संख्या टेनेसी और ओरेगॉन राज्यों में दर्ज की गई। आपको बता दें कि पिछले सप्ताह, अमेरिका के मध्य भाग के कई क्षेत्र रिकॉर्ड सर्दी और भारी हिमपात से प्रभावित हुए थे।

Scroll to Top