वाशिंगटन, ३१ जनवरी। अमेरिका यूक्रेन को एफ-१६ फाइटर प्लेन नहीं देगा। यह फैसला अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने सुनाया। आपको बता दें कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रूस के खिलाफ युद्ध में मदद के लिए लड़ाकू विमान की मांग की थी।
दरअसल जब एक पत्रकार ने उनसे इस बार में पूछा कि क्या अमेरिका यूक्रेन को एफ-१६ फाइटर प्लेन देगा तो उन्होंने इससे इनकार कर दिया। बाइडेन लगातार यह कहते आ रहे हैं कि फिलहाल फाइटर जेट देने की हमारी कोई योजना नहीं है। पिछले हफ्ते बाइडेन ने ऐलान किया था वह ३१ एम१ एब्राम टैंक यूक्रेन को देंगे। गंभीर चर्चा के बाद पश्चिमी देश इस बात को लेकर राजी हुए हैं कि वह यूक्रेन को मॉडर्न नाटो स्टैंडर्ड के टैंक मुहैया कराएंगे, जोकि सबसे ताकतवर टैंक में से एक होंगे। इस फैसले के बाद यूक्रेन को उम्मीद थी कि उन्हें एफ-१६ लड़ाकू विमान भी मुहैया कराए जाएंगे, लेकिन जिस तरह से अमेरिका के राष्ट्रपति ने यह स्पष्ट किया है उसके बाद पश्चिमी देशों में इसको लेकर चर्चा शुरू हो गई है।
फरवरी को शुरू हुए इस युद्ध में किसी ने यह उम्मीद नहीं की थी यह युद्ध इतना लंबा चलेगा।



