138 Views

फिर गोलीबारी से थर्राया अमेरिका, जॉर्जिया में हुई फायरिंग में चार लोगों की मौत, हमलावर गिरफ्तार

वाशिंगटन, १७ जुलाई । अमेरिका के जॉर्जिया राज्य में हुई गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई। स्थानीय पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी की घटना जॉर्जिया की राजधानी अटलांटा से लगभग ४५ किमी दूर शनिवार सुबह लगभग १०:४५ बजे दक्षिण-पश्चिमी हेनरी काउंटी में हैम्पटन शहर के डॉगवुड लेक्स क्षेत्र में हुई।
हैम्पटन पुलिस प्रमुख जेम्स टर्नर ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि पीडि़तों में तीन पुरुष और एक महिला थी। उन्होंने कहा कि पुलिस जासूस कम से कम चार अपराध स्थलों की जांच कर रहे हैं।
पुलिस ने संदिग्ध हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। हैम्पटन पुलिस प्रमुख जेम्स टर्नर ने मीडिया को बताया कि गोलीबारी की घटना में शामिल ४० वर्षीय आंद्रे लॉन्गमोर को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल अधिकारियों ने पीडि़तों के नाम जारी नहीं किए हैं। आपको बता दें कि इस साल यह अमेरिका में होने वाली गोलीबारी की ३१वीं घटना है। इस घटनाओं में अब तक कम से कम १५३ लोगों की जान गई है।

Scroll to Top