वाशिंगटन, २८ जनवरी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री को लेकर आखिरकार अमेरिका ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस का यह बयान हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बीबीसी के डॉक्यूमेंट्री को लेकर हुए विवाद के मद्देनजर आया है। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा है कि हम मीडिया की स्वतंत्रता का पूरा समर्थन करते हैं। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता जैसे लोकतांत्रिक सिद्धांतों के महत्व को उजागर करने और इसे दुनिया भर के साथ-साथ भारत में भी स्थापित करने का सही समय है। दरअसल भारत में पीएम मोदी पर बनी बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री पर बैन लगा दिया गया है।
बुधवार को एक ब्रीफिंग में, अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा कि वाशिंगटन दुनिया भर में स्वतंत्र प्रेस का समर्थन करता है और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता जैसे लोकतांत्रिक सिद्धांतों को उजागर करना अत्यंत महत्वपूर्ण है।



