108 Views

सूर्या की कंगुवा सिनेमाघरों में रिलीज़ फिल्म में नज़र आए गज़ब के वीएफएक्स

मुंबई,२५ जुलाई। मशहूर अभिनेता सूर्या पिछले कुछ दिनों से अपनी फिल्म कंगुवा को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। फिल्म २३ जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इसमें उनकी जोड़ी पहली बार दिशा पाटनी के साथ बनी है, जिसे देखने के लिए दर्शक काफी उत्साहित हैं।
फिल्म की रिलीज से पहले यूवी क्रिएशन्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर पर कंगुवा का पोस्टर जारी किया था। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, हर निशान एक कहानी लेकर आता है। राजा आता है।
सूर्या और दिशा की फिल्म कंगुवा ने २३ जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। फिल्म में सूर्या कभी नहीं देखे गए अवतार में नजर आए हैं। यह फिल्म ३ डी में १० भाषाओं में दर्शकों के बीच आई है। कंगुवा का निर्देशन शिवा ने किया है, जबकि फिल्म की कहानी भी उन्होंने ही लिखी है। कंगुवा में भारतीय सिनेमा के जाने-माने अभिनेता योगी बाबू भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
इस फिल्म की अनाउंसमेंट करीबन ७ महीने ही हो गई थी, जिसमें फिल्म को सूर्या ४२ नाम दिया गया था। इस फिल्म का मोशन पोस्टर देखने के बाद ही लोगों के बीच एक क्रेज पैदा हो गया था। उस मोशन पोस्टर में हीरो को पहाड़ी पर खड़े हुए दिखाया गया था। जिसके कंधे पर धनुष-बाण और हाथ में कुल्हाड़ी है, जो दुश्मनों का सिर धड़ से अलग करने के लिए तैयार है।
अब इस फिल्म को एक टाइटल मिल गया है। फिल्म का नाम ‘कंगुवा’ रखा गया है, जिसमें सूर्या एक वीर योद्धा की भूमिका में नजर आए हैं। हालांकि, फिल्म की पब्लिसिटी स्ट्रेटजी के तहत इस मोशन पोस्टर में भी सूर्या का चेहरा साफ तौर पर नहीं दिखाया गया था। इस मोशन पोस्टर की रिलीज के साथ ही यह बताया गया था कि कंगुवा के पास आग की शक्ति है। इस फिल्म में तमिल साहित्य के एक वीर राजा की वीरगाथा को दिखाया गया है। बताया जा रहा है कि ‘कंगुवा’ की कहानी एस. वेंकटेशन की किताब ‘वेल परी’ पर आधारित है। फिलहाल फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह बना हुआ है। अब यह उत्साह फिल्म को सफल बना पाता है या नहीं यह देखने वाली बात होगी।

Scroll to Top