नई दिल्ली ,१८ अक्टूबर । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ६९वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के विजेताओं को सम्मानित किया। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में उन्होंने पुरस्कार प्रदान किए। आलिया भट्ट को उनकी फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी’ में उनके शानदार अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रदान किया।
समारोह में आलिया अपने पति रणबीर कपूर के साथ पहुंचीं। दिग्गज अभिनेत्री वहीदा रहमान को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वहीदा रहमान को सभी ने स्टैंडिंग ओवेशन के साथ सम्मान दिया। कृति सेनन को फिल्म मिमी के लिए पुरस्कार मिला है। अल्लू अर्जुन को फिल्म पुष्पा द राइज के लिए पुरस्कार दिया गया।
