मुंबई,११ जून। अक्षय कुमार और हुमा कुरैशी स्टारर फिल्म जॉली एलएलबी २ साल २०१७ में रिलीज़ हुई थी। यह फिल्म जॉली एलएलबी का सीक्वल थी जिसे २०१३ में रिलीज किया गया था और इसमें अरशद वारसी, सौरभ शुक्ला और अमृता राव लीड रोल में थे। दोनों ही फिल्मों को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। साथ ही, आज हम जॉली एलएलबी फ्रेंचाइजी के फैंस के लिए एक खुशखबरी लेकर आए हैं। आपको बता दें कि, जॉली एलएलबी २ के छह साल बाद अरशद वारसी ने फिल्म के तीसरे पार्ट की पुष्टि की है।
आपको बता दें कि, हाल ही में हुए एक इंटरव्यू में, अरशद वारसी ने खुलासा किया कि अक्षय कुमार जल्द ही जगदीश्वर मिश्रा उर्फ जॉली के किरदार में सीक्वल के लिए वापसी करेंगे। इस पार्ट में दूसरे पार्ट के हीरो खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार भी ज्वाइन करेंगे। एक्टर ने यह भी पुष्टि की कि मुन्ना भाई ३ के बारे में अभी कोई प्लान नहीं है। अभिनेता ने कहा मुन्ना भाई ३ नहीं हो रहा है; संजय और मैं चाहते हैं कि ऐसा हो, राजू (हिरानी) इसे बनाना चाहते हैं और विधु (विनोद चोपड़ा) इसे प्रोड्यूस करना चाहते हैं। लेकिन अभी के लिए, ऐसा नहीं हो रहा है। अक्षय के साथ जॉली एलएलबी ३ हो रही है। धमाल के लेखक ने मुझे फोन किया और कहा कि वह अगली फिल्म पर काम कर रहे हैं। गोलमाल ५ के बारे में मेरा मानना है कि एक दिन रोहित शेट्टी हमें गोवा में फिल्म की शूटिंग के लिए बुलाएंगे। वह ऐसा कर सकते हैं।
यही नहीं, अगस्त २०२२ में एंटरटेनमेंट पोर्टल पिंकविला के करीबी एक सूत्र ने भी दावा किया, सुभाष कपूर, अक्षय कुमार और अरशद वारसी कुछ समय से जॉली एलएलबी ३ का विचार कर रहे हैं। सुभाष ने एक ऐसा विषय सुलझा लिया है जो दो जॉली के बीच आमने-सामने की मांग करता है। यह कानून की अदालत में बहस के लिए एक बहुत ही दिलचस्प विषय होने वाला है।



