134 Views
Airtel launches 5G telecom service in Shillong

एयरटेल ने शिलांग में शुरू की ५जी दूरसंचार सेवा

शिलांग, १६ जनवरी। अग्रणी दूरसंचार सेवा प्रदाता भारती एयरटेल ने शिलांग में अपनी अत्याधुनिक ५जी सेवाओं की शुरुआत की घोषणा की। कंपनी की एक विज्ञप्ति के अनुसार एयरटेल ५जी प्लस सेवाएं शिलांग में ग्राहकों के लिए चरणबद्ध तरीके से उपलब्ध होंगी क्योंकि कंपनी अपने नेटवर्क का निर्माण और रोल आउट पूरा करना जारी रखे हुए है।
कंपनी ने कहा है कि ५जी सक्षम डिवाइस वाले ग्राहक बिना किसी अतिरिक्त लागत के उच्च गति वाले एयरटेल ५जी प्लस नेटवर्क का आनंद ले सकेंगे जब तक कि रोल आउट अधिक व्यापक नहीं हो जाता। एयरटेल ने कहा है कि शिलांग में लैटुमुखरा, लैपलांग, नोंगराह, गवर्नर हाउस, लुमौबाह, जायव लैटडोम, पाइंस कॉलोनी (लबन रेड क्रॉस), मावपत, रियात सोखलूर और कुछ अन्य स्थानों पर उसकी ५जी सेवा चालू है।
उत्तर-पूर्वी राज्यों भारती एयरटेल के सीईओ रजनीश वर्मा ने कहा, मैं शिलांग में एयरटेल ५जी प्लस के लॉन्च की घोषणा करते हुए रोमांचित हूं। एयरटेल ग्राहक अब अल्ट्राफास्ट नेटवर्क का अनुभव कर सकते हैं और मौजूदा ४जी स्पीड की तुलना में २०-३० गुना तेज गति का आनंद ले सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top