172 Views
Air raid warning issued in Ukraine's Kharkiv region

यूक्रेन के खार्किव क्षेत्र में हवाई हमले की चेतावनी जारी

मॉस्को, १२ जनवरी। यूक्रेन के खार्किव क्षेत्र में हवाई हमले की चेतावनी जारी की गई है। स्ट्राना.यूए ने यह जानकारी देते हुए बताया कि खार्किव शहर में धमाकों की सूचना मिली है।
रूस के क्रीमियन पुल पर यूक्रेन के आतंकवादी हमले के दो दिन बाद गत वर्ष १० अक्टूबर को रूस ने यूक्रेन के बुनियादी ढांचे पर हमला करना शुरू किया और पूरे यूक्रेन में बिजली, रक्षा उद्योग, सैन्य कमान और संचार सुविधाओं पर हमले किए गए।
यूक्रेन के प्रधानमंत्री डेनिस शिम्हाल ने गत वर्ष १५ नवंबर को हमलों के बाद कहा कि देश के लगभग आधे पावर ग्रिड को सेवा से बाहर कर दिया गया था। राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने दिसंबर २०२२ में कहा कि अब यूक्रेन के पावर ग्रिड को पूरी तरह से बहाल करना असंभव है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top