मुंबई,३० नवंबर। विक्रांत मैसी स्टारर फिल्म १२वीं फेल बॉक्स ऑफिस पर खूब धूम मचा रही है। फिल्म २७ अक्टूबर को थिएटर्स में रिलीज हुई थी और अब रिलीज के २९ दिन बाद भी फिल्म अच्छी कमाई कर रही है। अब बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद १२वीं ने नया रिकार्ड अपने नाम कर लिया है।
आपको बता दें कि विक्रांत मैसी की फिल्म १२वीं फेल को ९६वें ऑस्कर्स अवॉर्ड्स के लिए भेजा गया है। विक्रांत मैसी की १२वीं फेल इस साल की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली बॉलीवुड फिल्म में से एक रही है। विधु विनोद चोपड़ा निर्देशित फिल्म से जुड़ी ये अच्छी खबर सामने आई है।
विक्रांत मैसी इस समय अपनी हालिया रिलीज १२वीं फेल को मिली शानदार रिस्पॉन्स का आनंद ले रहे हैं। विधु विनोद चोपड़ा निर्देशित ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही है। विक्रांत ने हाल ही में शेयर किया है कि फिल्म १२वीं फेल को आगामी अकादमी अवॉर्ड यानी ९६वें ऑस्कर्स अवॉर्ड्स के लिए भेजा गया है।
विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म १२वीं फेल ने वर्ल्डवाइड ५३ करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। सिर्फ इंडिया में फिल्म ने ४२.६ करोड़ की शानदारी कमाई की है। फिल्म ने रिलीज होने के ४ हफ्ते के बाद भी अच्छा काम कर रही है। फिल्म को लेकर दर्शकों की दीवानगी भी देखने को मिल रही है।
पिछले महीने, ये बताया गया था कि विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म १२वीं फेल २०२४ में ऑस्कर के लिए भेजने की तैयारी कर रहे है। एक इंटरव्यू में विक्रांत मैसी ने खुलासा किया कि फिल्म को ऑस्कर के लिए भेजा गया है।
एक्टर ने खुलासा किया कि उन्होंने अभिनय तब शुरू किया जब वह सिर्फ १५ साल के थे। आपको बता दें कि विक्रांत ने अपने करियर की शुरुआत टीवी से की और इसके बाद उन्होंने फिल्मों में कदम रखा।