मुंबई,२० जनवरी। अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म पठान को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। लोग ब्रेसबी से उनकी इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। विदेशों में पठान की टिकटों की एडवांस बुकिंग तेजी से चल रही है।
रिपोर्ट के अनुसार, भारत में पठान की एडवांस बुकिंग फिल्म की रिलीज से पांच दिन पहले यानी २० जनवरी से शुरू होगी, जिसमें हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में २ डी वर्जन की टिकटें शामिल होंगी।
आईमैक्स, ४ डीएक्स, डी बॉक्स और आईसीई जैसे प्रीमियम फॉर्मेट में हिंदी भाषा में टिकटों के लिए एडवांस बुकिंग की विंडो २० तारीख से ही खुलेगी। फिल्म में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम जैसे कलाकार भी हैं। चार साल के लंबे अंतराल के बाद शाहरुख पठान के जरिए बड़े पर्दे पर वापसी के लिए तैयार हैं। फिल्म २५ जनवरी को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।



