168 Views
Accused of murder of NRI Prabhjot arrested, stabbed to death

अप्रवासी भारतीय प्रभजोत की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, चाकू मारकर की थी हत्या

नोवा स्कोशिया, २१ जनवरी। नोवा स्कोशिया के एक २२ वर्षीय व्यक्ति अप्रवासी भारतीय प्रभजोत सिंह कटरी की हत्या के लिए कैमरन जेम्स प्रॉस्पर को दोषी ठहराया गया है। इससे पहले प्रॉस्पर पर दूसरी डिग्री की हत्या का आरोप लगाया गया था।
सिंह २०१७ में भारत से कैनेडा पढ़ने के लिए आया था। साथ ही वह अपनी माँ का हाथ बंटाने के लिए काम भी कर रहा था। १९ दिसंबर को एक अपार्टमेंट परिसर के बाहर जब अपने वाहन से कहीं जा रहा था, तो उसकी गर्दन में चाकू मार दिया गया था। कैमरून जेम्स प्रॉस्पर के साथ डायलन रॉबर्ट मैकडोनाल्ड पर सेकेंड डिग्री मर्डर और हत्या के तथ्यों को छुपाने का आरोप लगाया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top