160 Views
Australia beat India by 5 runs, dream of world cup broken

ऑस्ट्रेलिया ने भारत को ५ रन से हराया, टूटा विश्वकप का सपना

जोहानसबर्ग,२४ फरवरी। भारतीय महिला क्रिकेट टीम को दक्षिण अफ्रीका में खेले जा रहे आईसीसी टी२० विश्व कप के सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। गुरुवार को खेले गए पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने भारत के खिलाफ ५ रन से रोमांचक जीत दर्ज कर फाइनल का टिकट पक्का किया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित २० ओवरों में ४ विकेट पर १७२ रन का स्कोर खड़ा किया था। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ८ विकेट पर १६७ तक ही पहुंच पाई। इस हार से भारत का टी२० विश्व कप जीतने का सपना एकबार फिर अधूरा रह गया।

Scroll to Top