टोरंटो २२ फरवरी। एक होटल में दो लोगों में मारपीट हो गई। इस मारपीट में एक व्यक्ति को छुरा घोंपकर बुरी तरह घायल कर दिया गया और आरोपी फरार हो गया। जेरार्ड स्ट्रीट वेस्ट और योंग स्ट्रीट के इलाके में स्थित होटल में मारपीट होने और छुरा घोपने की सूचना पर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। जहां से घायल व्यक्ति को ट्रामा सेंटर में पहुंचाया गया । पुलिस ने कार्यवाही करते हुए छुरा मारने वाले 20 वर्षीय युवक को हिरासत में ले लिया।



