141 Views
Balochistanis protest against Pakistan in London

लंदन में बलूचिस्तानियों ने पाकिस्तान के ख़िलाफ़ किया प्रदर्शन

लंदन, २१ फरवरी । पाकिस्तान के कब्जे से आजादी की मांग कर रहे बलूचिस्तानियों पर पाकिस्तान की बर्बरता के विरोध में बलूचों ने ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के आवास के सामने प्रदर्शन किया। बलूच नेशनल मूवमेंट यूके के नेतृत्व में यह प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में बलूचिस्तान में आंदोलनकारियों और आम बलूच नागरिकों के गायब होने के बढ़ते मामलों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।
बलूच नेशनल मूवमेंट की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार २०२२ बलूचिस्तान के लिए पीड़ादायक वर्ष रहा। इस साल बलूचिस्तान से ६२९ और लोग गायब हुए। वहीं, १९५ बलूच मारे गए।

Scroll to Top