167 Views
One student killed, four injured in Texas shooting

टेक्सास में हुई गोलीबारी में एक छात्र की मौत, चार अन्य घायल

टेक्सास , ०१ फरवरी। टेक्सास के ऑस्टिन में एक हुक्का लाउंज’ में सप्ताहांत में हुई गोलीबारी में हाई स्कूल’ के एक छात्र की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। ऑस्टिन पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, १७ वर्षीय ब्रेडन बॉलीर्ड की शनिवार रात हुई गोलीबारी में मौत हो गई। चार अन्य लोग गोली लगने से घायल हो गए।
पुलिस ने बताया कि उन्होंने गोलीबारी के मामले में एक संदिग्ध की पहचान की है। वह गोलीबारी के बाद मौके से फरार हो गया था। इस बीच, एक अन्य घटना में मध्य फ्लोरिडा के पास सोमवार दोपहर हुई गोलीबारी में १० लोग घायल हो गए। लेकलैंड के पुलिस प्रमुख सैम टेलर ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि पीड़ितों में से दो गंभीर रूप से घायल हैं, जबकि अन्य आठ की जान को कोई खतरा नहीं है। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top