156 Views
Bus falls into gorge in Balochistan, 42 killed

बलूचिस्तान में खाई में गिरी बस, ४२ लोगों की मौत

कराची, ३० जनवरी। बलूचिस्तान में रविवार को एक तेज रफ्तार यात्री बस के पुल के खंभे से टकराकर खाई में गिर जाने से उसमें सवार कम से कम ४२ लोगों की मौत हो गई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि बस कम से कम ४८ यात्रियों को लेकर प्रांतीय राजधानी क्वेटा से सिंध प्रांत की राजधानी और मुख्य शहर कराची जा रही थी। यह बस पुल पर खंभे से टकरा गई और खाई में गिरने के बाद उसमें आग लग गई। लासबेला के सहायक आयुक्त हमजा अंजुम ने
बताया कि यह दुर्घटना लासबेला इलाके में तेज गति के कारण हुई। उन्होंने बताया कि बस लासबेला के पास यू-टर्न लेते समय एक पुल के खंभे से टकरा गई और खाई में गिर गई तथा फिर उसमें आग लग गई।
अधिकारी ने बताया कि एक बच्चे और एक महिला सहित केवल तीन लोगों को जिंदा बचाया जा सका। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़ सकती है। अधिकारियों के अनुसार पुलिस और बचाव अधिकारी शवों को बाहर निकालने और उन्हें नजदीकी अस्पतालों में ले जाने में लगे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top