177 Views
Video evidence of American police brutality, 5 officers booked for murder

अमेरिकी पुलिस की बर्बरता का वीडियो में मिला सबूत, ५ अधिकारियों पर हत्या का मामला दर्ज

टेनेसी, २८ जनवरी।
अश्वेत व्यक्ति टायर निकोल्स की मौत से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है जिसे मेम्फिस के पुलिस प्रमुख सेरेलिन डेविस ने लोगों से साझा किया। निकोल्स की १० जनवरी को मौत हो गई थी। पांच पुलिस अधिकारियों पर निकोल्स की हत्या का आरोप है। यह वीडियो मई २०२० में जॉर्ज फ्लॉयड की दुखद मौत की याद दिलाता है।
मृतक के माता पिता और उसके करीबियों के लिए यह वीडियो दुखद है। लेकिन यह वीडियो बेहद परेशान करने वाला है और एक तरह से अश्वेत लोगों के खिलाफ हिंसा को बढ़ावा देता है। किसी के आघात या दर्द की तस्वीरें या वीडियो को बार बार साझा करना अक्सर ट्रॉमा पोर्न के रूप में जाना जाता है।
अमेरिका में पुलिस की बर्बरता का गंभीर मामला सामने आया है। देश के पांच पुलिस अधिकारियों पर एक अश्वेत व्यक्ति टायर निकोल्स की पीट पीट कर मार डालने का आरोप है। इसकी १० जनवरी को मौत हो गई थी।
अमेरिका के पांच अधिकारियों- जस्टिन स्मिथ, टैडेरियस बीन, डेमेट्रियस हेली, एम्मिट मार्टिन और डेसमंड मिल्स जूनियर पर अतिरिक्त रूप से गंभीर हमले और अपहरण का आरोप लगाया गया है। सभी अब पुलिस हिरासत में हैं।
अमेरिकी अधिकारियों ने पूर्वी राज्य टेनेसी में एक ट्रैफिक स्टॉप के पास एक अश्वेत व्यक्ति की बुरी तरह से पिटाई की थी, जिसके बाद इन अधिकारियों पर सेकंड डिग्री की हत्या का आरोप लगाया गया।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कथित तौर पर २९ वर्षीय टायर निकोल्स को ७ जनवरी को पुलिस अधिकारियों की ओर से लापरवाह ड्राइविंग के कारण रोका गया था और पिटाई की गई थी। पुलिस के मुताबिक, निकोल्स को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया था जहां १० जनवरी को उसकी मौत हो गई। टायर निकोल्स के परिवार के वकीलों बेन क्रम्प और एंटोनियो रोमानुची ने एक बयान में कहा कि पुलिस के अधिकारी उसके साथ काफी क्रूरता के साथ पेश आए। मेम्फिस के पुलिस प्रमुख सेरेलिन डेविस ने कहा कि जांच के बाद इन पांच पुलिस अधिकारियों को निकाल दिया गया था। पुलिस की जांच में पाया गया था कि आरोपी अधिकारियों ने कई नियमों का उल्लंघन किया है। ये अधिकारी निकोल्स की मौत के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार पाए गए। यह केवल एक पेशेवर विफलता नहीं है, यह बुनियादी मानवता की विफलता भी है। यह घटना जघन्य, लापरवाह और अमानवीय थी।
इसी तरह का वीडियो मई २०२० में जॉर्ज फ्लॉयड की दुखद मौत के बाद वायरल हुआ था। उनकी मौत से जुड़ा १० मिनट और नौ सेकंड लंबा एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडीयो के कारण उनके पक्ष में दुनिया भर में विरोध प्रदर्शन किए गए और फ़्लॉइड के हत्यारे, पुलिस अधिकारी डेरेक चाउविन पर मुकदमा चलाने में मदद की।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top