181 Views
Snow warning in America, winter storm will affect millions of people

अमेरिका में हिमपात की चेतावनी, लाखों लोगों पर असर डालेगा शीतकालीन तूफ़ान

वाशिंगटन, २६ जनवरी। अमेरिका की नेशनल वेदर सर्विस अमेरिकी शहर टेक्सास से लेकर मेन तक कई क्षेत्रों में बाढ़, तेज आंधी और भारी हिमपात की चेतावनी दी है। इस तूफान का असर लाखों अमेरिकियों पर पड़ेगा। अमेरिका की नेशनल वेदर सर्विस ने बुधवार को कहा कि फ्लोरिडा और जॉर्जिया के कुछ हिस्सों में बवंडर भी आ सकता है। इससे पहले भी टेक्सास एक बवंडर से गुजर चुका है। फिलहाल किसी के मौत की सूचना नहीं मिली है।
अमेरिका की नेशनल वेदर सर्विस के अनुसार, टेक्सास से मेन तक चार से आठ इंच के बीच हिमपात होने की संभावना है, जबकि उत्तरी न्यू इंग्लैंड और आसपास के क्षेत्रों में हिमपात आठ से १२ इंच तक देखा जा सकता है, जिसके परिणामस्वरूप क्षेत्र में यात्रा खतरनाक हो सकती है। अमेरिका की नेशनल वेदर सर्विस के मौसम विज्ञानी राहेल कॉब ने कहा कि बुधवार के तूफान टेक्सास और फ्लोरिडा के तटों से विकसित हुए कम दबाव वाले सिस्टम के कारण है जो उत्तर की ओर बढ़ रहा है। भारी बर्फ और तेज़ हवाओं के परिणामस्वरूप, सबसे बड़ी चिंता मिडवेस्ट से न्यू इंग्लैंड तक बिजली की कटौती की है। टेक्सास, लुइसियाना, मिसिसिपी, अर्कांसस और अलबामा के कुछ हिस्सों में अचानक बाढ़ और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना बनी हुई है।
पावरआउटेज.यूएस (PowerOutage.us ) के अनुसार, अर्कांसस, मिसौरी और टेक्सास में १६०,००० से अधिक घरों और व्यवसायों में बुधवार सुबह तक बिजली नहीं थी। फ्लाइटअवेयर के मुताबिक कम से कम २५० उड़ानों में देरी हुई है और ३०० से अधिक उड़ानों को मौसम के मद्देनजर रद्द कर दिया गया है। शिकागो मिडवे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और शिकागो ओ’हारे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से अधिकांश उड़ानें रद्द हुई हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top