कैलीफोर्निया, २६ जनवरी।
कैलीफोर्निया के तटीय शहर हॉफ मून बे में हुए हत्याकांड से जुड़ा एक सच पुलिस ने उजागर किया है। पुलिस का मानना है कि यह हत्याकांड कार्यस्थल हिंसा का मामला हैं। इसके आरोपी के तौर पर पुलिस ने ६६ वर्षीय संदिग्ध चुनली झाओ को गिरफ्तार किया गया है। कैलीफोर्निया में एक खेत और आसपास हुई सामूहिक गोलीबारी में सात लोगों की मौत हो गई। पीड़ितों में से कुछ चीनी-अमेरिकी थे।
पुलिस का कहना है कि हाफ मून बे संदिग्ध ने कानूनी रूप से खरीदी गई सेमी-ऑटोमैटिक हैंडगन का इस्तेमाल किया था और माना जाता है कि उसने अकेले ही काम किया था। पुलिस ने कहा है कि वह शहर का निवासी था और माउंटेन मशरूम फार्म में कार्यरत था। सैन फ्रांसिस्को क्रॉनिकल ने बताया कि एक पूर्व सहकर्मी को पहले हिंसक व्यवहार को लेकर झाओ के खिलाफ निरोधक आदेश दिया गया था।
इस संबंध में कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूजोम ने अमेरिकी बंदूक कानूनों पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा ११ लोगों की हत्या के बाद कैलिफोर्निया के बुजुर्ग बंदूकधारी की मौत अमेरिका में गन हिंसा से मरने वालों का सच दिखती है। हम सड़कों और फुटपाथों पर युद्ध के इन हथियारों की अनुमति देते हैं?
यह घटना चंद्र नववर्ष समारोह के दौरान हॉफ मून बे के दक्षिण-पूर्व में मोंटेरे पार्क में ११ लोगों की गोली मारकर हत्या किए जाने के दो दिन बाद ही यह घटना घटी। कैलीफोर्निया में घटने वाली यह तीसरी त्रासदीपूर्ण घटना है जो चिंता और डर दोनों बढ़ाने वाली है।



