166 Views
China runs hydrogen train at a speed of 100 miles

चीन ने १०० मील की रफ़्तार से दौड़ाई हाइड्रोजन ट्रेन

बीजिंग, २६ जनवरी। दुनिया के सबसे बड़े रेल निर्माता चीन ने बिना तेल और बिजली के चलने वाली ट्रेन बना दी है। यह ट्रेन हाइड्रोजन फ्यूल बैटरी से चलती है। इसका कार्बन उत्सर्जन जीरो है। खास बात यह है कि यह दुनिया की पहले सबसे फास्ट हाइड्रोजन ट्रेन है। इसकी रफ्तार १०० मील प्रति घंटा यानी १६० किमी प्रति घंटा है।
इस ट्रेन को चीन की सरकारी कंपनी मोनोलिथ सीआरआरसी और चेंगदू रेल ट्रांजिट ने मिलकर विकसित किया है। यह चीन की पहली हाइड्रोजन से चलने वाली पैसेंजर ट्रेन भी है। यह एक बार में ३७३ मील यानी ६०० किमी तक चल सकती है। मजेदार बात यह है कि इसके चलने पर प्रदूषण की जगह पानी बाहर आता है। यह ट्रेन ५जी टेक्नोलॉजी, ऑटोमेटिक वेक-अप, स्टार्ट और सेल्फ ड्राइविंग सिस्टम से लैस है।
दिलचस्प बात ये भी है कि जापान और कोरिया दुनिया के दो ऐसे देश हैं, जो परिवहन समाधान के रूप में ग्रीन हाइड्रोजन पर ज्यादा जोर दे रहे हैं। नए आंकड़े बताते हैं कि दुनिया के सबसे ज्यादा हाइड्रोजन फ्यूल स्टेशन चीन में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुनिया में मात्र १,००० से अधिक हाइड्रोजन स्टेशन हैं और उनमें से लगभग एक-तिहाई चीन में हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top