162 Views
Significant parts of Pakistan's capital Islamabad, Lahore and Karachi were without power for several hours.

अंधेरे में डूबा कंगाल पाकिस्तान, इस्लामाबाद से लेकर कराची तक कई बड़े शहरों की बिजली गुल

इस्लामाबाद, २४ जनवरी। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के महत्वपूर्ण हिस्सों, लाहौर और कराची में कई घंटों तक बिजली गुल रही। शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, नेशनल ग्रिड की सिस्टम फ्रीक्वेंसी कम होने की वजह से सोमवार सुबह ७:३४ बजे बिजली व्यवस्था में व्यापक खराबी आ गई।
पाकिस्तानी सराकर के ऊर्जा मंत्रालय का कहना है कि सिस्टम मेंटेनेंस का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। बलूचिस्तान को बिजली की आपूर्ति करने वाली सभी ट्रांसमिशन लाइनें ट्रिप हो गई हैं।
पाकिस्तानी बिजली विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि शहर के विभिन्न हिस्सों से कई बार बिजली गुल होने की सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि इस समय कराची का लगभग ९० प्रतिशत हिस्सा बिना बिजली के है। इस बीच, पाकिस्तानी अधिकारी बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए काम कर रहे हैं।
क्वेटा इलेक्ट्रिक सप्लाई कंपनी के मुताबिक, गुड्डू से क्वेटा जाने वाली दो ट्रांसमिशन लाइनें ट्रिप हो गईं। इसमें कहा गया है कि क्वेटा समेत बलूचिस्तान के २२ जिले बिना बिजली के हैं। लाहौर और कराची के कई इलाकों में भी बिजली गुल होने की सूचना मिली थी। इस्लामाबाद में ११७ ग्रिड स्टेशन बिना बिजली के हैं। साथ ही पेशावर में भी बिजली गुल हो गई है।

गौरतलब है कि २०२१ में दक्षिणी पाकिस्तान के सिंध प्रांत में स्थित एक बिजली संयंत्र में तकनीकी खराबी के कारण एक सेकंड से भी कम समय में बिजली संचरण प्रणाली की फ्रीक्वेंसी ५० से ० तक अचानक गिर जाने के कारण ब्लैकआउट हो गया था। इसका व्यापक प्रभाव पड़ा जिससे पूरी बिजली व्यवस्था बंद हो गई। एक दिन बाद बिजली बहाल हुई।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top