160 Views
Attacker who killed 10 people found dead in van, American flag to be flown at half mast in honor of dead

वैन में मृत मिला १० लोगों की हत्या करने वाला हमलावर, मृतकों के सम्मान में आधा झुका रहेगा अमेरिकी ध्वज

कैलिफोर्निया, २४ जनवरी। अमेरिका में कैलिफोर्निया प्रांत की पुलिस को लॉस एंजिलिस के पास बीती रात एक बॉलरूम डांस स्टूडियो में १० लोगों की हत्या करने वाला संदिग्ध बंदूकधारी हुउ कैन ट्रान (७२) एक सफेद वैन में मृत मिला है। लॉस एंजिलिस काउंटी शेरिफ रॉबर्ट लुना ने बताया कि उन्हें संदिग्ध के शरीर पर स्वयं को गोली मारने का घाव मिला था और उसे घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया है। इस घटना पर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने दुख जाहिर किया है। उन्होंने मृतकों के सम्मान में अमेरिकी झंडे को आधा झुका रखने का आदेश दिया है।
बड़ी एशियाई आबादी के लिए जाने जाने वाले मोंटेरे पार्क में लूनर न्यू ईयर का जश्न चल रहा था, तभी इस घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस को अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि इस घटना के पीछे का कारण क्या था। हमले में १० लोग घायल भी हुए थे, जिनमें से सात अब भी अस्पताल में भर्ती हैं। घायलों में से कुछ की हालत नाजुक है।
मोंटेरे पार्क की करीब ६५ प्रतिशत आबादी एशियाई मूल के अमेरिकी लोगों की है। इसे अमेरिका का पहला ‘चीनी उपनगर’ कहा जाता है। इस जगह अधिकांश एशियाई मूल के लोग रहते है। घटना के शोक में लूनर नव वर्ष के मोंटेरे पार्क समारोह को रद्द कर दिया गया। सड़कों पर लगे लाल लालटेन और उत्सव के बैनरों को हटाना शुरू कर दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि अमेरिका में कैलिफोर्निया प्रांत के मोंटेरे पार्क में रविवार को चीनी नववर्ष जश्न के दौरान हुई गोलीबारी मे कम से कम १० लोगों की मौत हो गयी थी और कई अन्य लोग घायल हो गये थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top