157 Views
Dolphins sighted in Bronx River for first time in five years

ब्रोंक्स नदी में पांच सालों में पहली बार दिखी डॉल्फ़िन

न्यूयार्क, २३ जनवरी।
न्यूयार्क के ब्रोंक्स नदी में पांच साल बाद डॉल्फ़िन देखी गई है। २०१७ के बाद ब्रोंक्स नदी में डॉल्फ़िन नजर आई है। शहर के पार्क और मनोरंजन विभाग ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसे डॉल्फ़िन देखने वाले किसी व्यक्ति ने लिया था। हाल ही में शहर की पूर्वी नदी में भी डॉल्फ़िन देखी गई थी। अधिकारियों ने नदी को मछली के लिहाज से अनुकूल और सभी सुविधाओं से युक्त रखा है। उनका मानना है कि उपयुक्त वातावरण मिलने के कारण डॉल्फ़िन वापस आ गई है।
आपको बता दें कि प्रदूषण और निवास स्थान के विनाश के कारण बॉटलनोज़ डॉल्फ़िन की संख्या कम हो गई है, जो अटलांटिक और प्रशांत दोनों तटों पर पाई जाती हैं। हालांकि डॉल्फ़िन समुद्री स्तनपायी संरक्षण अधिनियम के तहत पूरे संयुक्त राज्य में संरक्षित हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top