155 Views
Seven percent increase in COVID-19 XBB variant in Canada by mid-January

जनवरी के मध्य तक कैनेडा में कोविड-१९ एक्सबीबी वैरिएंट में सात प्रतिशत की वृद्धि

ओटावा, २२ जनवरी। कैनेडा में जनवरी के मध्य तक कोविड-१९ एक्सबीबी १.५ का अनुपात बढ़कर लगभग ७ प्रतिशत होने का अनुमान लगाया गया है। यह जानकारी कैनेडा की मुख्य सार्वजनिक स्वास्थ्य अधिकारी थेरेसा टैम ने दी। टैम ने शुक्रवार को एक भाषण में कहा कि कैनेडा में एक्सबीबी वैरिएंट के बढऩे की उम्मीद है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि एक्सबीबी १.५ २५ दिसंबर, २०२२ से २ जनवरी, २०२३ के सप्ताह के दौरान कैनेडा में २.५ प्रतिशत पर सकुर्लेट हो रहा था।
उन्होंने कहा, सर्दियों के मौसम की तरह यह अनुमान लगाना मुश्किल है कि आगे क्या होगा, इसलिए लोगों को बचाव के उपाय जारी रखने चाहिए। इससे कोविड का मुकाबला करने में मदद मिलेगी।
टीकाकरण पर कैनेडा की राष्ट्रीय सलाहकार समिति ने जारी बयान में कहा कि कोविड-१९ टीके की बूस्टर खुराक गंभीर बीमारी और मृत्यु के जोखिम को कम करने के लिए एक प्रभावी उपकरण है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top