175 Views
Ontario Teachers Association seeks financial help from government, demands for anti-violence training programs

ओंटारियो शिक्षक संघ ने सरकार से मांगी आर्थिक मदद, हिंसा विरोधी प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिए की गई है मांग

टोरंटो, २१ जनवरी। ओंटारियो सेकेंडरी स्कूल टीचर्स फेडरेशन (OSSTF) ने ओंटारियो सरकार को क्षेत्र के स्कूलों में बढ़ती हिंसा से निपटने के लिए हिंसा विरोधी प्रशिक्षण कार्यक्रमों के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य पेशेवरों को नियुक्त करने की मांग की है। इसके लिए संघ ने फोर्ड सरकार से आर्थिक मदद की भी मांग की है।
इस बारे में ओंटारियो शिक्षक संघ के अध्यक्ष कैरन लिटलवुड ने कहा कि हमें शिक्षा में निवेश की आवश्यकता है जो सिर्फ शिक्षकों के लिए ही नहीं है, बल्कि बच्चों के भी मानसिक स्वास्थ्य में सहायता करेगा। बढ़ती हिंसा से निपटने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रमों की आवश्यकता है। इसके लिए सरकार के साथ काम करने में मुझे खुशी होगी। हमें यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता होगी कि कर्मचारियों को प्रशिक्षण के अवसर प्रदान किए जाएं।
ओंटारियो में स्कूलों में हिंसा का मुद्दा लंबे समय से लगातार बना हुआ है। लेकिन कोविड-१९ महामारी के बाद इससे मामले पहले से कहीं ज्यादा बदतर हो गए हैं। संघ का मानना है कि व्यावसायिक स्वास्थ्य और सुरक्षा अधिनियम में शिक्षा प्रणाली के लिए एक विशिष्ट खंड होना चाहिए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top