154 Views
Ontario's Alcohol and Gaming Commission reinstates betting for UFC events

ओंटारियो के अल्कोहल एंड गेमिंग कमीशन ने यूएफसी इवेंट्स के लिए बहाल की सट्टेबाजी

टोरंटो, २० जनवरी।  ओंटारियो के सट्टेबाज एक बार फिर से अल्टीमेट फाइटिंग चैंपियनशिप इवेंट्स पर दांव लगा पाएंगे। ओन्टारियो के अल्कोहल एंड गेमिंग आयोग यानी एजीसीओ ने गुरुवार को प्रांत में यूएफसी में सट्टोबाजी को फिर से बहाल कर दिया है। ओंटारियो बेटर्स फिर से अल्टीमेट फाइटिंग चैंपियनशिप इवेंट्स पर दांव लगा सकते हैं जिसपर १ दिसंबर २०२२ को रोक लगा दी गई थी।
ओंटारियो में यूएफसी सट्टेबाजी की बहाली २०२३ के मिश्रित मार्शल आर्ट प्रमोशन के पे-पर-व्यू इवेंट के ठीक पहले हुई है। यूएफसी २८३ शनिवार को रियो डी जनेरियो में होने वाला है।
आपको बता दें कि एजीसीओ ओंटारियो में शराब, गेमिंग, घुड़दौड़ और निजी कैनबिस आदि क्षेत्रों में काम करता है। एजीसीओ ने कहा कि यूएफसी इवेंट्स पर दांव लगाने से रोकने का आदेश आयोग को यूएफसी के अंदरूनी सूत्रों द्वारा कथित सट्टेबाजी की घटनाओं के बारे में पता चलने के बाद दिया गया था। अब यूएफसी ने अपने नियमों में कुछ बदलाव किए हैं जिनमें एथलीट की आचरण नीति में संशोधन भी शामिल है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top