152 Views
15 years old vehicles will not be seen on Indian roads from April 1

एक अप्रैल से भारतीय सड़कों पर नहीं दिखेगी १५ साल पुरानी गाडिय़ां

नई दिल्ली, २० जनवरी। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय देश में बढ़ रहे प्रदूषण को लेकर थोड़ा सजग हुआ है। बहुत पहले सरकार की ओर से एक पॉलिसी लाई गई थी जिसमें यह तय किया गया था कि १५ साल पुरानी सभी गाडियां कबाड़ हो जाएंगी यानी को उनकों स्क्रैप कर दिया जाएगा और उनके बदले पैसा दिया जाएगा।
ऐसे में सरकार ने अब इसकी शुरूआत खुद से की है और इसके तहत १ अप्रैल से १५ साल पुरानी सभी सरकारी गाड़ी कबाड़ हो जाएंगी। इसके साथ ही उनका रजिस्ट्रेशन भी कैंसिल कर दिया जाएगा। ऐसा करने से बहुत सारी गाडिय़ा कबाड़ हो जाएंगी।
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की ओर से इसे लेकर नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। इसमें कहा गया है कि १ अप्रैल से सभी सरकारी गाडिय़ां जो १५ साल पुरानी हो चुकी हैं वो स्क्रैप हो जाएंगी और उनके रजिस्ट्रेशन भी कैंसिल हो जाएंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top