107 Views
Indian Sikh sentenced for breaking window of house in Britain

ब्रिटेन में घर की खिड़की तोडऩे पर भारतीय सिख को सजा

लंदन, २० जनवरी। हॉकी स्टिक से आवासीय कॉलोनी की खिड़की व कई अन्य अपराधों के लिए ४८ वर्षीय भारतीय सिख पर जुर्माना लगाया गया और गाड़ी चलाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। मारस्टन रोड, लीसेस्टर के जोतिंदर सिंह पर पिछले सप्ताह ४८० पाउंड का जुर्माना, १९२ पाउंड का पीड़ित अधिभार और ८५ पाउंड का कोर्ट खर्च अदा करने का आदेश दिया गया।
लीसेस्टर मजिस्ट्रेट कोर्ट द्वारा उसे २२ महीने के लिए गाड़ी चलाने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया।
पिछले साल ७ सितंबर को सिंह ने लीसेस्टर सिटी सेंटर के डी मोंटफोर्ट हाउस में गलत जगह पर कार पार्क करने से रोकने पर हॉकी स्टिक से एक खिड़की तोड़ दी थी।
रिपोर्ट के मुताबिक पिछले साल एक सिविल कोर्ट की सुनवाई के बाद हुई क्षति के लिए वह २,००० पाउंड चुका रहा है।
सिंह को २००४, २०१० और २०११ में ड्रिंक-ड्राइविंग के लिए सजा सुनाई जा चुकी है।
२०११ में उसे चार साल के लिए गाड़ी चलाने से प्रतिबंधित कर दिया गया था।
एक स्पीड कैमरे ने उसे २८ मई, २०२२ को ६६ मील प्रति घंटे और अगले दिन ५२ मील प्रति घंटे की रफ्तार से गाड़ी चलाते हुए पकड़ा।
पिछले महीने वह मैनर रोड, थुरमास्टोन में शराब पीकर गाड़ी चलाते हुए पकड़ा गया था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top